Air India news: रतन टाटा का बड़ा दांव, एक झटके में दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइन बन जाएगी एयर इंडिया

टाटा ग्रुप (Tata Group) एयरलाइन सेक्टर में बड़ा दांव खेलने जा रहा है। टाटा ग्रुप (Tata Group) के पास अभी चार एयरलाइन कंपनियां हैं। इनमें एयर इंडिया (Air India), विस्तारा (Vistara), एयर एशिया (Air Asia) और एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) शामिल हैं। अब इन सभी को एयर इंडिया के अंडर लाने की तैयारी है।

gdsh

नई दिल्ली: टाटा संस (Tata Sons) एयरलाइन सेक्टर में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। टाटा ग्रुप (Tata Group) ने हाल में सरकारी एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया (Air India) को खरीदा था। टाटा संस अब वह अपनी बाकी तीन एयरलाइंस विस्तारा (Vistara), एयर एशिया (Air Asia) और एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) का एयर इंडिया में मर्जर करने जा रही है। कंपनी ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। विस्तारा में सिंगापुर एयरलाइंस (Singapore Airlines) टाटा ग्रुप की पार्टनर है। माना जा रहा है कि टाटा की इस बारे में सिंगापुर एयरलाइंस से बात हो गई है। इस कदम से एयर इंडिया फ्लीट और मार्केट शेयर के हिसाब से देश की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी बन जाएगी।
सूत्रों के मुताबिक एयर इंडिया के तहत एक लो-कॉस्ट एयरलाइन और एक फुल सर्विस एयरलाइन होगी। इस बारे में एक हफ्ते में आधिकारिक घोषणा हो सकती है। दोनों एयरलाइंस जल्दी ही कमर्शियल ऑपरेशन शुरू कर सकती हैं। लेकिन एक एंटिटी के तौर पर काम शुरू करने में इसे एक साल से अधिक समय लग सकता है। विस्तारा को चलाने वाली कंपनी टाटा सिंगापुर एयरलाइंस (Tata Singapore Airlines) को एयर इंडिया में मर्ज किया जा रहा है। विस्तारा ब्रांड को ड्रॉप किया जा सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post