2026 में CCTV कैमरा लगवाने से पहले ये 5 गलतियाँ बिल्कुल मत करना*
आजकल चोरियाँ बहुत बढ़ गई हैं।इसलिए हर घर, दुकान और ऑफिस में CCTV लगवाना बहुत जरूरी हो गया है।
लेकिन 90% लोग CCTV लगवाते समय 5 बड़ी गलतियाँ कर देते हैं। जिसकी वजह से पैसा भी बर्बाद होता है और सुरक्षा भी नहीं मिलती।
आज मैं आपको बताऊंगा कि CCTV खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना है।
*1. गलती: सिर्फ सस्ता कैमरा लेना*
सस्ते कैमरे रात में बिल्कुल काला दिखाते हैं। चोर का चेहरा साफ नहीं आएगा।
*समाधान:* हमेशा `IR Night Vision 20 मीटर` वाला कैमरा लें। अच्छी कंपनी: CP Plus, Hikvision, Dahua.
*2. गलती: गलत केबल का चुनाव*
बहुत लोग सस्ती तार इस्तेमाल करते हैं। 2 महीने में सिग्नल चली जाती है।
*समाधान:* IP कैमरा के लिए `CAT6 Patch Cord` इस्तेमाल करें। ये नेटवर्क के लिए सबसे बेस्ट है और दूर तक सिग्नल देता है। DVR सिस्टम है तो `Coaxial Cable + DC Cable` लें।
*3. गलती: DVR/NVR का ध्यान न रखना*
DVR पुरानी टेक्नोलॉजी है। इसमें मोबाइल से देखने में दिक्कत आती है।
*समाधान:* 2026 में `NVR + IP Camera` लें। इससे मोबाइल ऐप से कहीं से भी लाइव देख सकते हैं।
*4. गलती: कैमरे की ऊंचाई गलत रखना*
8 फीट से ऊपर कैमरा लगाओगे तो चेहरा साफ नहीं आएगा।
*समाधान:* कैमरा 7 से 8 फीट की ऊंचाई पर लगाएं और एंट्री गेट की तरफ झुका दें।
*5. गलती: स्टोरेज कम रखना*
1TB में सिर्फ 7 दिन की रिकॉर्डिंग आती है।
*समाधान:* अगर 4 कैमरा है तो कम से कम `2TB या 4TB` की हार्ड डिस्क लें। 30 दिन का बैकअप रहेगा।
*बोनस टिप: DDC पैनल से कनेक्शन*
अगर बड़े ऑफिस या फैक्ट्री में CCTV है तो उसे DDC पैनल से कनेक्ट कर दें। लाइट जाने पर भी UPS से कैमरा चलता रहेगा।
*निष्कर्ष:*
सिर्फ CCTV लगाना ही काफी नहीं है। सही केबल, सही जगह और सही सेटिंग जरूरी है।
अगर आप इन 5 बातों का ध्यान रखेंगे तो आपका CCTV 5 साल तक बिना दिक्कत चलेगा।
*_आपको ये जानकारी कैसी लगी? कमेंट में बताएं।
अगले पोस्ट में मैं "CCTV की वायरिंग स्टेप बाय स्टेप" बताऊंगा। ब्लॉग को फॉलो करना न भूलें।_*
2026 में CCTV कैमरा लगवाने से पहले ये 5 गलतियाँ बिल्कुल मत करना*
byA2S
-
0