सीतामढ़ी रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू, लगभग 64 करोड़ की लगेगी लागत..
सीतामढ़ी: सीतामढ़ी में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के काम शुरू हो गया हैं। निर्माण के बाद जाम की समस्या से मुक्ति मिलने वाली हैं।
63.78 करोड़ की लागत से परसौनी-सीतामढ़ी रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित LC No - 56 के बदले आरओबी का निर्माण कार्य प्रशासक,
बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड, अनुमंडल पदाधिकारी सीतामढ़ी राकेश कुमार, वरीय परियोजना अभियंता कार्य प्रमंडल मुजफ्फरपुर, तथा अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में आज आरंभ किया गया।
1140 मीटर की कुल लंबाई में आरओबी के पहुंच पथ का कार्य बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा किया जाना है।
उक्त पहुंच पथ एलिवेटेड होगा। 7 मीटर आरओबी का निर्माण रेलवे के द्वारा किया जाएगा जो कि रेलवे लाइन के ऊपर होगा। आरओबी की कुल लंबाई 1140 मीटर होगी जबकि इसका लागत 63.78 करोड़ होगा।
जैसे आप सब को पता है कि दशकों पहके 2 पिलर बन के तैयार हो चुका था। लेकिन उसके बाद से अब तक कोई काम नहीं हुआ हैं।
अब फिर से लगभग 12 वर्षों बाद काम शुरू किया गया।
अब देखने वाली बात है कि आखिर इस काम को खत्म करने में कितने साल और लगता हैं।
लेकिन काम शुरू होने से जिलेवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई हैं।