पहली बार गंगा के बाढ़ का पानी पिने के लिए होगा इस्तेमाल !
बिहार में शुरू की जाने वाली यह देश की पहली परियोजना हैं ।
बिहार में मौजूद पर्यटन केंद्र को पिने के लिए स्वच्छ जल उपलब्ध हो सके ,इसके लिए राज्य के मुख़्यमंत्री नितीश कुमार के द्वारा गंगा के बाढ़ के पानी को पिने योग्य बनाने की तैयरी चल रही हैं !
हम आप को बता दे की घर- घर गंगा जल के तहत इस कार्य को पूरा किया जायगा / बिहार में शुरू की जाने वाली यह देश की पहली परियोजना हैं ।
जिसमे मानसून के तहत अतिरिक्त नदी के पानी को संग्रहीत किया जाएगा !
और बाद में इसे पिने योग्य बनाकर लोगो को 365 दिनों तक उपलब्ध कराया जाए।
जानकारी के लिए बता दे की 27 नवम्बर 2022 को मुख़्यमंत्री नितीश कुमार के द्वारा राजगीर में परियोजना का उद्घाटन किया जायेगा।
तो वही 28 नवम्बर 2022 को गया और बोधगया में परियोजना का उद्घाटन किया जाएगा।
इस परियोजना से लगभग 7.5 मिलियन लोग और तीर्थयात्री , पर्यटकों को फायदा मिलेगा।।